ALMM के तहत भारत की सौर मॉड्यूल क्षमता पहुंची 63,027 MW पर विवरण जानें
नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) ने हाल ही में देश में सौर फोटोवोल्टिक मॉड्यूल के लिए मॉडल और निर्माताओं की एप्रूव्ड लिस्ट (ALMM) को अपडेट किया है।
यह लिस्ट में नया ऑडिशन एडिशन भारत की सौर विनिर्माण क्षमता में शानदार वृद्धि को दर्शाता है जिससे देश अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
भारत में ALMM के तहत संचयी मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता अब कुल 63,027 मेगावाट हो गई है जो भारत की बढ़ती सौर ऊर्जा क्षमताओं को दर्शाता है।
इसमें कई कंपनियों का योगदान रहा जप भारत के अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एहम योगदान दे रही हैं। देश के इन निर्माताओं ने कुल 4,277 मेगावाट प्रति वर्ष की एप्लाइड क्षमता जोड़ी है प्रोविशनल लिस्ट में।
इसके तहत निर्माताओं को कई कुशलता की आवश्यकताओं को पूरा करना होता है।
पहली है सिलिकॉन पर आधारित यूटिलिटी-स्केल के मॉड्यूल जिनकी न्यूनतम दक्षता 20% होनी चाहिए। दूसरी है कैडमियम टेल्यूराइड पतली फिल्म मॉड्यूल जिसकी न्यूनतम दक्षता 19% होनी चाहिए।