अडानी पावर और JSW एनर्जी में से किस कंपनी का शेयर देगा सबसे ज्यादा लाभ, पूरी जानकारी लें
भारत को आगे बढ़ाने में आज के समय में कई प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर कंपनियां अपना योगदान दे रही हैं।
इसमें देश की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनियों में से एक अडानी पावर और JSW एनर्जी हैं जो पारंपरिक स्रोतों से लेकर अक्षय ऊर्जा स्रोतों का उपयोग करके देश को ऊर्जा स्वतंत्र बनाने में अपनी एहम भूमिका निभा रही हैं।
दोनों कंपनियों ने अक्षय ऊर्जा में अपना ध्यान केंद्रित करके काफी प्रगति की है और देश को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने और अक्षय ऊर्जा के लक्ष्यों को हासिल करने में काफी वृद्धि करेंगी।
अडानी पावर लिमिटेड के शेयर ₹513.75 पर रहे और अपने इंट्रा-डे हाई पर पहुंचे जो इसके बंद भाव ₹507.15 से 1.3% की वृद्धि को दर्शाता है।
JSW एनर्जी लिमिटेड के शेयर का इंट्रा-डे हाई ₹641.00 पर रहा जो इसके पिछले बंद भाव ₹636.50 से 1% की वृद्धि को दर्शाता है।
अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2025 के Q2 में ₹13,339 करोड़ का राजस्व दर्ज किया है वहीँ JSW एनर्जी ने Q2 FY25 में ₹3,238 करोड़ का राजस्व दर्ज किया है जो -0.6% की YoY वृद्धि को दर्शाता है।