भारत की सौर फोटोवोल्टिक (PV) मॉड्यूल क्षमता ALMM के तहत पहुंची 63,027 MW पर
नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) ने हाल ही में देश में सौर फोटोवोल्टिक मॉड्यूल के लिए मॉडल और निर्माताओं की एप्रूव्ड लिस्ट (ALMM) को अपडेट किया है। यह लिस्ट में नया ऑडिशन एडिशन भारत की सौर विनिर्माण क्षमता में शानदार वृद्धि को दर्शाता है जिससे देश अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
हाइलाइट्स
- भारत में ALMM के तहत संचयी मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता अब कुल 63,027 मेगावाट हो गई है जो भारत की बढ़ती सौर ऊर्जा क्षमताओं को दर्शाता है।
- इसमें कई कंपनियों का योगदान रहा जप भारत के अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एहम योगदान दे रही हैं।
- देश के इन निर्माताओं ने कुल 4,277 मेगावाट प्रति वर्ष की एप्लाइड क्षमता जोड़ी है प्रोविशनल लिस्ट में।
ALMM के लिए अपडेट जानें

भारत में ALMM के तहत संचयी मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता अब कुल 63,027 मेगावाट हो गई है जो भारत की बढ़ती सौर ऊर्जा क्षमताओं को दर्शाता है। इसमें कई कंपनियों का योगदान रहा जप भारत के अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एहम योगदान दे रही हैं। देश के इन निर्माताओं ने कुल 4,277 मेगावाट प्रति वर्ष की एप्लाइड क्षमता जोड़ी है प्रोविशनल लिस्ट में।
इसमें मुंद्रा सोलर एनर्जी (अडानी) ने 2,125 MW, आइकॉन सोलर एन पावर टेक्नोलॉजीज ने 600 MW, – ADM सोलर पावर एंड इंफ्रास्ट्रक्चर ने 580 मेगावाट, – FS ग्रीन एनर्जीज ने 572 MW, रेड्रेन एनर्जी ने 400 MW, और ऑस्ट्रेलियन प्रीमियम सोलर ने 262 MW की क्षमता जोड़ी।
इसके तहत निर्माताओं को कई कुशलता की आवश्यकताओं को पूरा करना होता है। पहली है सिलिकॉन पर आधारित यूटिलिटी-स्केल के मॉड्यूल जिनकी न्यूनतम दक्षता 20% होनी चाहिए। दूसरी है कैडमियम टेल्यूराइड पतली फिल्म मॉड्यूल जिसकी न्यूनतम दक्षता 19% होनी चाहिए। ALMM में लिस्टेड सभी मॉड्यूल को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) का अनुपालन करना होगा और कड़े दक्षता मानदंडों को पूरा करना होगा।
देश में घाटे हाल के घटनाक्रम को जानें
MNRE ने ALMM अमेंडमेंट के तहत सौर सेल को शामिल करने के लिए अमेंडमेंट का ड्राफ्ट जारी किया है। इसके जून 2026 तक प्रभावी होने की उम्मीद है। इस नए अमेंडमेंट के तहत उद्देश्य सोलर वैल्यू चैन में गुणवत्ता और दक्षता प्रदान करना है।
MNRE ने अनंतिम रूप से लिस्टेड निर्माताओं के लिए निरीक्षण और लिस्टिंग की प्रक्रिया को भी अपडेट किया है। नए नियमों के अनुसार, आवेदन के दो महीने के अंदर फाइनल लिस्टिंग को पूरा किया जाना चाहिए। अक्टूबर 2024 में ALMM ने 2,079 मेगावाट सौर मॉड्यूल क्षमता जोड़ कर अपना विस्तार किया है।