अडानी पावर और JSW एनर्जी में से किस कंपनी का शेयर देगा सबसे ज्यादा लाभ?
भारत को आगे बढ़ाने में आज के समय में कई प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर कंपनियां अपना योगदान दे रही हैं। इसमें देश की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनियों में से एक अडानी पावर और JSW एनर्जी हैं जो पारंपरिक स्रोतों से लेकर अक्षय ऊर्जा स्रोतों का उपयोग करके देश को ऊर्जा स्वतंत्र बनाने में अपनी एहम भूमिका निभा रही हैं।
दोनों कंपनियों ने अक्षय ऊर्जा में अपना ध्यान केंद्रित करके काफी प्रगति की है और देश को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने और अक्षय ऊर्जा के लक्ष्यों को हासिल करने में काफी वृद्धि करेंगी। यहाँ हम जानेंगे इन दोनों कंपनियों के बारे में और इनकी वित्तीय स्थिति और किस कंपनी का शेयर आपको देगा सबसे बढ़िया लाभ।आइए जानते हैं।
हाइलाइट्स
- अडानी पावर लिमिटेड देश में उन्नत तकनीक के साथ थर्मल पावर उत्पादन और अक्षय ऊर्जा क्षमता में विस्तार के साथ देश को ऊर्जा क्षेत्र में कई गुना आगे लेकर जा रही है।
- कंपनी के पास वर्त्तमान में 12.52 गीगावाट क्षमता के ऑर्डर हैं पाइपलाइन में जिसमे 2.92 गीगावाट चालू परियोजनाएं और 9.60 गीगावाट के नए आर्डर शामिल हैं।
- JSW एनर्जी लिमिटेड आज के समय में थर्मल, हाइड्रो, विंड और सोलर पावर का एक बड़ा पोर्टफोलियो रखती है।
- कंपनी की लॉक-इन क्षमता 19.2 गीगावाट की कंपनी ने FY25 में 495 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता को शामिल किया है।
दोनों कंपनियों का शेयर प्रदर्शन जानें

अडानी पावर लिमिटेड के शेयर ₹513.75 पर रहे और अपने इंट्रा-डे हाई पर पहुंचे जो इसके बंद भाव ₹507.15 से 1.3% की वृद्धि को दर्शाता है। कंपनी के शेयर ₹506.10 पर बंद हुए। वहीँ JSW एनर्जी लिमिटेड के शेयर का इंट्रा-डे हाई ₹641.00 पर रहा जो इसके पिछले बंद भाव ₹636.50 से 1% की वृद्धि को दर्शाता है। कंपनी के शेयर का बंद मूल्य ₹629.85 रहा।
दोनों कंपनियों के बारे में जानें
अडानी पावर लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी ऊर्जा कंपनियों में से एक है। यह कंपनी देश में उन्नत तकनीक के साथ थर्मल पावर उत्पादन और अक्षय ऊर्जा क्षमता में विस्तार के साथ देश को ऊर्जा क्षेत्र में कई गुना आगे लेकर जा रही है। कंपनी के पास वर्त्तमान में 12.52 गीगावाट क्षमता के ऑर्डर हैं पाइपलाइन में जिसमे 2.92 गीगावाट चालू परियोजनाएं और 9.60 गीगावाट के नए आर्डर शामिल हैं।
JSW एनर्जी लिमिटेड देश की सबसे प्रसिद्ध और तेज़ी से वृद्धि करने वाली कंपनियों में से एक है। कंपनी आज के समय में थर्मल, हाइड्रो, विंड और सोलर पावर का एक बड़ा पोर्टफोलियो रखती है। कंपनी की लॉक-इन क्षमता 19.2 गीगावाट की कंपनी ने FY25 में 495 मेगावाट की अतिरिक्त क्षमता को शामिल किया है। यह कंपनी केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में भी सक्रिय है, इसमें साउथ अफ्रीका जैसे देश शामिल हैं।
वित्तीय प्रदर्शन
अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2025 के Q2 में ₹13,339 करोड़ का राजस्व दर्ज किया है जो 2.6% की सालाना वृद्धि को दर्शाता है। साथ ही कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के Q2 में ₹3,298 करोड़ शुद्ध लाभ दर्ज किया है जो -50% की सालाना गिरावट को दर्शाता है।
वहीँ JSW एनर्जी ने Q2 FY25 में ₹3,238 करोड़ का राजस्व दर्ज किया है जो -0.6% की YoY वृद्धि को दर्शाता है। इसी के साथ कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के Q2 में ₹877 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है जो 2.3% की YoY वृद्धि को दर्शाता है।
अस्वीकरण: यहाँ दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है और इसे निवेश की सलाह नहीं समझा जाना चाहिए।